Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 01, 2012 - 15:01:29 PM


Title - सहरसा और अंबाला के बीच स्पेशल ट्रेन
Posted by : AllIsWell on Sep 01, 2012 - 15:01:29 PM

गोरखपुर : दशहरा और दीपावली में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर एक और अनारक्षित 04501/04502 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सहरसा से अंबाला के बीच गोरखपुर होते हुए चार ट्रिप में चलाई जाएगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 04501 सहरसा- अंबाला केंट स्पेशल ट्रेन 28 व 29 अक्टूबर तथा 3 व 4 नवंबर को सहरसा से रात 20. 05 बजे से चलेगी। यह गाड़ी मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर से दूसरे दिन सुबह 5. 55 बजे से, गोरखपुर से 7. 20 बजे से, खलीलाबाद से 8. 20 बजे से, बस्ती से 8. 32 बजे से चलकर गोंडा, सीतापुर केंट, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, जगाधरी के रास्ते रात 10. 25 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार 04502 लुधियाना- सहरसा स्पेशल ट्रेन 27, 28, 30 व 31 अक्टूबर को लुधियाना से पूर्वाह्न 10. 25 बजे से चलेगी। यह गाड़ी सरहिंद, अंबाला कैंट, जगाधरी, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4. 30 बजे से, देवरिया से 6. 5 बजे से चलकर छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर के रास्ते शाम 4. 10 बजे सहरसा पहुंचेगी। इन गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के 16 तथा 2 एसएलआर सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।