Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 22, 2013 - 12:00:57 PM


Title - सवा तीन घंटे बिलंब से पहुंची ज्योतिर्लिँग स्पेशल ट्रेन 10583499
Posted by : nikhilndls on Jul 22, 2013 - 12:00:57 PM

बरेली : सात ज्योतिर्लिँग के दर्शन कराने के लिए निकली ज्योतिर्लिँग स्पेशल ट्रेन सवा तीन घंटे बिलंब से बरेली जंक्शन पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु ट्रेन के इंतजार में जंक्शन पर परेशान होते रहे। मुरादाबाद से चलने के बाद ट्रेन के एस-फोर कोच में लाइट भी गुल हो गई। इस पर यात्रियों ने मामले की शिकायत आइआरसीटीसी के अधिकारियों से की तो बरेली जंक्शन पहुंचने से पहले ही उसे ठीक कर दिया गया। बरेली जंक्शन पर 15 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। यहां से लगभग 80 श्रद्धालुओं का काफिला ज्योतिर्लिग दर्शन के लिए रवाना हुआ। आइआरसीटीसी के मैनेजर रमेश चंद्रा ने बताया कि बरेली के बाद यह ट्रेन शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ और कानपुर में रुकेगी। 23 जुलाई को यह ट्रेन उज्जैन में महाकालेश्वर और 24 जुलाई ओंकारेश्वर के दर्शन कराएगी। इसके बाद 26 जुलाई को द्वारिका में नागेश्वर और 26 को जिरावल में सोमनाथ दर्शन कराएगी। 29 को ज्योर्तिलिंग ट्रेन गिरजेश्वर और नासिक में भीमाशंकर शिवलिंग के दर्शन कराएगी। 30 जुलाई त्रयंबकेश्वर के दर्शन कराने के बाद ट्रेन वापसी के लिए प्रस्थान करेगी और एक अगस्त को सुबह पांच बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।