| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jul 01, 2013 - 18:01:12 PM |
Title - सर्वर डाउन होने से सस्पेंड हुआ नकोदर रिजर्वेशन क्लर्कPosted by : railgenie on Jul 01, 2013 - 18:01:12 PM |
|
|
जालंधर । नकोदर स्टेशन पर कार्यरत रिजर्वेशन क्लर्क को सर्वर डाउन होने के चलते रविवार को सीनियर डीसीएम उपजीत सिंह ने सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि सीनियर डीसीएम ने औचक निरीक्षण किया। वह नकोदर स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर लाइन में लग गए। इसके बाद जब देखा कि तत्काल टिकट नहीं बन रहा है तो उन्होंने रिजर्वेशन क्लर्क एचसी मीना से पूछताछ की तो पता चला कि सर्वर डाउन चल रहा है। इस पर सीनियर डीसीएम ने पहले से सही नहीं कराए को लेकर फटकार लगाई। उधर सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन से रिजर्वेशन क्लर्क को भेजकर काउंटर चलाया गया। |