Indian Railways News => Topic started by railgenie on May 21, 2013 - 15:00:06 PM


Title - सरयू को एक्सप्रेस की तरह चलाने की मांग
Posted by : railgenie on May 21, 2013 - 15:00:06 PM

प्रतापगढ़। सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से हजारों की संख्या में नौकरी पेशा लोग, छात्र-छात्राएं सहित मजदूर भी इलाहाबाद जाते हैं। इसका समय ठीक आफिस टाइम का होने के कारण इसकी यात्रा लोगों को भली लगती है। एक्सप्रेस होने के बावजूद इसे लोकल ट्रेन की तरह संचालित किया जाता है। इससे परेशान होकर इसके यात्रियों ने डीआरएम को पत्र भेजकर संचालन ठीक कराए जाने की मांग की है।
फैजाबाद से इलाहाबाद जाने वाली सरयू एक्सप्रेस ट्रेन इलाहाबाद में नौकरी करने वाले लोगों के साथ ही पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए काफी मुफीद है। इसका टाइम ठीक होने के कारण इससे हजारों की संख्या में लोग हर दिन इलाहाबाद जाते हैं। सुबह यह ट्रेन 7.20 बजे प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचती है और यहां के यात्रियों को लेती हुई निकल जाती है। बावजूद इसके इस ट्रेन का संचालन प्रतापगढ़ से इलाहाबाद तक लोकल ट्रेन की तरह किया जाता है। यह हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकती है। इसके अलावा यदि रास्ते में किसी ट्रेन को गुजारना होता है तो इस ट्रेन को रोक दिया जाता है। उधर से आने वाली ट्रेनों को भी इससे ज्यादा महत्व दिया जाता है। इलाहाबाद फैजाबाद ट्रेन सेबइत में रहती तो ही इसे प्रतापगढ़ स्टेशन पर रोक दिया जाता है और घंटो खड़ा रखा जाता है। इन सारी समस्याओं को लेकर इस ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों ने थ्री पीएफ पैसेंजर की समय सारिणी संशोधित करते हुए प्रतापगढ़ जंक्शन पर आगमन समय 9.30 बजे निर्धारित कराए जाने, टूपीएफ पैसेंजर का प्रतापगढ़ आने का समय 5.30 बजे तथा प्रयाग जंक्शन पर 19.00 बजे निर्धारित किए जाने व इन गाड़ियों में बोगियों की संख्या बढ़ाए जाने, हाल्ट स्टेशनों पर यूटीएस टिकट हेतु काउंटर खोले जाने व नियमित रूप से टिकट चेकिंग सुनिश्चित कराए जाने की मांग डीआरएम से करते हुए पत्र भेजा है। पत्र भेजने वालों राजकुमार, योगेश पुरी, राकेशधर, उर्मिला मिश्र, देवेंद्र त्रिपाठी, राम किशुन मौर्य आदि हैं।