Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 04, 2013 - 18:00:41 PM


Title - सरप्राइज होगी चेकिंग, अब पुलिस की निगरानी पर भी होगा सख्त पहरा
Posted by : puneetmafia on Sep 04, 2013 - 18:00:41 PM

सरप्राइज होगी चेकिंग, अब पुलिस की निगरानी पर भी होगा सख्त पहरा

जबलपुर। रेलवे का सुरक्षा विभाग अब निगरानी पर भी पहरा बैठाने जा रहा है। दरअसल सुरक्षा कर्मियों के लिए सख्त फरमान निकाले गए हैं कि ट्रेनों और प्लेटफार्मों की चौकसी बढ़ा दी जाए। ट्रेनों में दिन और रात को पेट्रोलिंग की जाए। खास बात यह है कि पेट्रोलिंग के दौरान भी सरप्राइज चैकिंग की जाएगी और इसमें लापरवाही नजर आने पर सत
कार्यवाही भी तय है।

समर सीजन के दौरान ट्रेनों में बढ़ी भीड़भाड़ को देखते हुए मण्डल सुरक्षा आयुत सैय्यद सरफराज अहमद की ओर से निगरानी बढ़ाने दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गर्मी के मौसम में ट्रेनें खचाखच हैं। इसके बावजूद ज्यादातर गाडिय़ों में लंबी-चौड़ी वेटिंग चल रही है। मुसाफिरों की बेतहाशा संया को देखते हुए सुरक्षा विभाग ने चौकसी बढ़ाने की बात कही है। खास तौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों में विशेष एहतियात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सरप्राइज चैकिंग खोलेगी राज- सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का किस तरह पालन किया जा रहा है, इसके लिए सरप्राइज चैकिंग भी की जाने वाली है। सूत्रों का कहना है कि आरपीएफ कर्मचारी जिस वत ट्रेनों में पेट्रोलिंग करेंगे, उसी दौरान एक एस्ट्रा टीम उन पर नजर रखेगी। पेट्रोलिंग के दौरान हल्की सी भी लापरवाही दिखाई पड़ती है तो बड़ी कार्यवाही निश्चित
रहेगी।

तालमेल के बगैर फेल- सुरक्षा संबंधी मामलों में चूक की एक बड़ी वजह आरपीएफ और जीआरपी में तालमेल की कमी बताया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि दोनों विभागों की तकरीबन एक जैसी जिम्मेदारी हैं, लेकिन आपसी समन्वय की जगह खींचतान में उलझे होने के कारण कुछ खामियां सामने आती रही हैं। अमला हरकत में आया-फरमान मिलने के साथ ही आरपीएफ हरकत में आ गई है।

नए सिरे से समीक्षा करने के बाद सभी ट्रेनों के लिए चार्ट तैयार किया जा रहा है और उसमें मुताबिक तैनाती भी तय की जाने लगी है। मैदानी अमला इस बात को लेकर हैरान है कि लापरवाही का मामला उच्च अधिकारियों के सामने आने पर न जाने कौन सी सजा भुगतनी पड़ जाए।