Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Oct 12, 2012 - 18:00:16 PM


Title - सम्मेद शिखर यात्रा में 1350 यात्रियों ने किया स्पेशल ट्रेन से प्रस्थान
Posted by : eabhi200k on Oct 12, 2012 - 18:00:16 PM

श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के लोगों ने गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के जरिए स्वर्णिम सम्मेद शिखर यात्रा के लिए प्रस्थान किया। ट्रेन के हर कोच को एक र्तीथकर का नाम दिया गया। यात्रा में शहर दिगंबर जैन समाज के करीब 1350 यात्रियों ने उमंग और उल्लास के साथ प्रस्थान किया। यात्रियों को प्लेटफार्म पर ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच विदाई दी गई। यात्रियों को विदाई देने के लिए जैन समाज रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ा।

डीआरएम मनोज सेठ ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद गदिया, प्रमोद सोनी, पदम सोगानी, सुनील गंगवाल, नवीन गदिया, कोमल लुहाडिया समेत अन्य लोगों ने यात्रियों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। स्वर्णिम यात्रा समिति के सदस्य प्रदीप पाटनी, नरेंद्र गोधा, नितिन दोसी, लोकेश जैन एवं निरंजन पांड्या को समिति की ओर से पगड़ी एवं माला पहनाई गई। समिति की ओर से ट्रेन को सजाया गया। ट्रेन के 20 कोचों के नाम विभिन्न र्तीथकरों के नाम पर रखे गए। प्रवक्ता पदम सोगानी ने बताया कि ट्रेन का यात्रा मार्ग में कई जगहों पर स्वागत किया जाएगा।

पाश्र्वनाथ स्टेशन से यात्रियों की देखभाल एवं सेवा का जिम्मा श्री पदम प्रभु गुरु भक्त परिवार द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस यात्रा में खासतौर पर जैन समाज के उन लोगों को प्राथमिकता दी गई है, जो अब तक सम्मेद शिखर की यात्रा पर नहीं जा सके।

यह यात्रा अब अजमेर वापस 16 अक्टूबर को सुबह 4 बजे पहुंचेगी। श्री दिगंबर जैन संघ सेवा जागृति मंच की ओर से महावीर अजमेरा, कमल गंगवाल, संदीप बोहरा, पारूल बडÊात्या, मनीष पाटनी आदि ने स्वागत किया।