Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 25, 2013 - 12:00:11 PM


Title - समस्तीपुर से मधेपुरा के लिए विशेष ट्रेन
Posted by : riteshexpert on Jul 25, 2013 - 12:00:11 PM

समस्तीपुर-दौरा मधेपुरा रेलखंड में शाम में यात्रा करने में अब मुश्किल नहीं होगी। रेल प्रशासन ने इस रेलखंड पर नयी रेलगाड़ी परिचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शुक्रवार को इस नयी रेल गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक दिलीप कुमार ने बताया कि यह नयी रेलगाड़ी 55534 8.30 बजे समस्तीपुर से खुलेगी, जो 2.15 बजे मधेपुरा पहुंचेगी। देसुआ-8.40, 8.50 बजे अंगारघाट, 9 बजे नरहन, 9.10 बजे रोसड़ा, 9.25 बजे नयानगर, 9.45 बजे हसनपुर, 10 बजे गढ़पुरा, 10 .23 बजे सलोना, 11 बजे खगड़िया, 1.10 बजे सहरसा होते हुए 2.15 बजे मधेपुरा पहुंचेगी। वहीं 55533 मधेपुरा से 6.05 बजे सुबह में खुलेगी जो समस्तीपुर 12 बजे पहुंचेगी। मालूम हो इस खंड पर शाम में चलने के लिए पूर्व से कोई ट्रेन नहीं था। इसको लेकर कई बार लोगों ने आंदोलन किया था। स्थानीय सांसद महेश्वर हजारी ने भी इस खंड पर ट्रेन परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड एवं महाप्रबंधक को भी पत्र लिखा था। इसके बाद इसकी महाप्रबंधक ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। शुक्रवार को इसे हरी झंडी दिखाकर विदा किया जाएगा।

इनसेट

दरभंगा-न्यूजलपाईगुड़ी का विस्तार सीतामढ़ी तक

समस्तीपुर, काप्र : 15723 दरभंगा-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस अब दरभंगा की बजाय सीतामढ़ी से खुलेगी। गुरुवार को इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सीतामढ़ी में इसका शुभारंभ सांसद अर्जून राय एवं मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक संयुक्त रूप से करेंगे।