Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 07, 2016 - 09:41:15 AM


Title - समय सारिणी में बडदलाव के बाद से नहीं चल रहीं समय पर ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 07, 2016 - 09:41:15 AM

रेलवे की समय सारिणी में लागू हुए परिवर्तन के बाद से कई गाड़ियों का परिचालन रेलवे समय पर नही कर पा रही है जिसके चलते यात्रियों का आक्रोश बढत्ता जा रा है| कुछ ऐसा ही नजारा मुज़्ज़फ़्फरपुर स्टेशन पे देखने को मिला जब महिला यात्रियों ने स्टेशन पर अच्छा खास्सा हंगामा खड़ा कर दिया था|
५५२१० नंबर की ट्रैन सुबह मोतिहारी से मुजफ्फरपुर ७:१० पे पहुँचती है और वापस सुबह ७:४० पर ये मोतिहारी के लिए रवाना हो जाती है| परंतु समय में परिवर्तन के बाद से ये ट्रैन एकभी दिन अपने समय पर ना पहुंची है और ना गयी है| सुबह इस गाडी के बाद कोई और ट्रेन  इस रूट पर नहीं चलती है जिस वजह से यात्री मिथिला एक्सप्रेस पर काफी निर्भर रहते हैं| मंगलवार को जब ये गाडी लेट होने लगी त्तब महिला यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया और तब जाकर साढ़े नौ बजे ये गाडी रवाना हुई |