Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 01, 2013 - 18:01:29 PM


Title - सफाई के बाद लॉक होने लगे शताब्दी के दरवाजे
Posted by : irmafia on Aug 01, 2013 - 18:01:29 PM

वीवीआईपी ट्रेन शताब्दी की सुरक्षा को लेकर दैनिक भास्कर की ओर से विशेष रिपोर्ट प्रकाशित किए जाने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया है। इसके तहत स्टेशन पर शताब्दी के आने के बाद महज आधे घंटे के दौरान ही उसकी साफ-सफाई कर दरवाजों को लॉक कर दिया जाता है, ताकि आरपीएफ कर्मचारी या आम लोग ट्रेन में जाकर न बैठ सकें।

अमृतसर भास्कर के 29 जुलाई के अंक में 'स्टेशन पर खड़ी शताब्दी में आराम फरमाते हैं आरपीएफ के जवान, रोकने वाला कोई नहीं शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रिपोर्ट के छपने के बाद कैरिज एंड वैगन ब्रांच के अधिकारियों ने साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों को खास हिदायतें दी हैं कि वे सफाई के तुरंत बाद दरवाजे लॉक कर दें।

शताब्दी ट्रेन के साथ आने वाले आरपीएफ कर्मचारियों को शाम को फिर से वापस जाना होता है। इसी कारण वह ट्रेन में जाकर सो जाते थे, लेकिन अब इनके लिए आरपीएफ थाने में जगह मुहैया करवा दी गई है।