Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 02, 2013 - 02:59:40 AM


Title - सप्तक्रांति का विस्तार चंपारण की जनता का अपमान
Posted by : railgenie on Aug 02, 2013 - 02:59:40 AM

चंपारण के रास्ते दिल्ली जाने वाली इस रेलखंड की सबसे अच्छी ट्रेन का विस्तार बरौनी तक करने का विरोध चंपारण में होने लगा है। इस बाबत भाकपा नेत्री शालिनी मिश्र ने दूरभाष पर बताया कि इस गाड़ी का विस्तार मुजफ्फरपुर से बरौनी करना चंपारण की जनता का अपमान है। 1बरौनी से इस गाड़ी को करने के बाद चंपारण के लोगों को सफर के लिए टिकट प्राप्त करना और मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बाबत वे रेल मंत्री से मिलकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं रखेंगी। कहा कि किसी भी हाल में इस ट्रेन को मुजफ्फरपुर से बरौनी नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रलय अगर इस दिशा में लोगों के हितों को ध्यान में रखकर ट्रेन के विस्तार के निर्णय पर कायम रहा तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी। श्रीमती मिश्र ने कहा कि बापू की कर्मभूमि से देश को जोड़ने के लिए बनी योजना धीरे-धीरे समाप्त कर यहां के लोगों को सुविधा से महरूम किया जा रहा है। 1पोरबंदर एक्सप्रेस, मडुआडीह एक्सप्रेस व गरीब रथ जैसी गाड़ी मोतिहारी से पूर्व में खुलती थी। लोगों को कुछ दिनों तक यात्र सहज लगने लगी थी। लेकिन विभाग ने इन ट्रेनों को मुजफ्फरपुर तक विस्तार कर दिया था। अब सप्तक्रांति को मुजफ्फरपुर से विस्तार कर बरौनी से परिचालन करने का निर्णय गलत है। श्रीमती मिश्र ने कहा कि इसका हर स्तर पर यहां के लोग विरोध करने को तैयार हैं