Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jun 16, 2013 - 12:30:38 PM


Title - सत्याग्रह एक्सप्रेस में धुएं से अफरा-तफरी
Posted by : puneetmafia on Jun 16, 2013 - 12:30:38 PM

शनिवार की शाम रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच में धुआं निकलने लगा। इससे स्टेशन पर यात्रियों के कूदने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ को मामूली चोटें आई। उधर चालीस मिनट बाद यह ट्रेन चल सकी। इसके पीछे आ रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ।
सत्याग्रह एक्सप्रेस सवा छह बजे मसकनवां स्टेशन ज्यों पहुंची त्यों जनरल कोच संख्या 9861045 में बिजली के तार का शार्ट सर्किट हो गया। डिब्बे से धुआं निकलने लगा। धुआं देख लोग डिब्बे से कूदने लगे। अफरा-तफरी से तीन लोगों को घुटने में चोटें आई। ट्रेन के हर डिब्बे से लोग स्टेशन पर उतर आये। आरपीएफ जवानों ने कहा कि सभी लोग अपने -अपने डिब्बों में जाएं। कोई खतरे की बात नहीं है। स्टेशन मास्टर धनंजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर डिब्बे का तार कटवाया। आधा घंटे के बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन गोंडा स्टेशन के लिए रवाना हुई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर गोंडा जंक्शन पर इलेक्ट्रिक स्टाफ तैनात किया गया जिससे ट्रेन के डिब्बे की लाइट सही कराई गई। उधर, पीछे से आ रही सप्तक्रांति को बीच के स्टेशन पर रोकना पड़ा। इससे आधे घंटे के लिए वह ट्रेन भी प्रभावित हो गई। गनीमत रही कि स्टेशन पर घटना हुई जिससे स्थिति संभाल ली गई ।