Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 17, 2013 - 12:01:00 PM


Title - संपर्क क्रांति में गंदगी, बोर्ड से की शिकायत
Posted by : nikhilndls on Jul 17, 2013 - 12:01:00 PM

भास्कर न्यूज -!- बिलासपुर
लाइट बंद है तो पंखों पर धूल जमी हुई है। टॉयलेट का दरवाजा बंद नहीं हो रहा है तो फर्श पर गंदगी पसरी है...। यह हाल जोन की सबसे अहम ट्रेन, यानी संपर्क क्रांति का है। इन्हीं बातों से परेशान यात्री ने मामले की शिकायत रेलवे बोर्ड से की है, जिसके बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरबा निवासी रामकिशन अग्रवाल ने 11 जुलाई को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बिलासपुर से निजामुद्दीन तक का सफर किया। उन्हें कोच नंबर बी-1 में बर्थ नंबर 9 से 12 एलाट हुई थी। अग्रवाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि कोच में अव्यवस्था पसरी हुई थी। दुर्ग से आई ट्रेन का फर्श गंदा था। लाइट बंद थी तो पंखों पर धूल जमी हुई थी। मोबाइल चार्जर के पांइट काम नहीं कर रहे थे। टॉयलेट में गंदगी तो थी ही कुंडी इतना जाम था कि दरवाजा बंद नहीं हो रहा था। उन्होंने इस समस्या के लिए ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग से लेकर टीटीई तक से शिकायत की, लेकिन स्थिति जस की तस रही। उन्होंने परेशान होकर मामले की शिकायत रेलवे बोर्ड से कर दी। इसके अलावा उन्होंने नार्दर्न रेलवे के आला अफसरों को भी मामले की जानकारी दी और ट्रेन के निरीक्षण की अपील की। निरीक्षण तो नहीं हुआ, लेकिन रेलवे बोर्ड ने जोन को मामले की जांच के निर्देश दे दिए। बोर्ड के इस आदेश के बाद जोन में हड़कंप मचा हुआ है और जांच की जा रही है कि गड़बड़ी किस स्तर से हुई।