Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 02, 2012 - 12:00:05 PM


Title - श्रीगंगानगर-फिरोजपुर ट्रेन आज से
Posted by : riteshexpert on Sep 02, 2012 - 12:00:05 PM

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर-फिरोजपुर डेली एक्सप्रेस टे्रन शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवानगी देंगे। रेलवे के अनुसार फिरोजपुर से सुबह 8.30 बजे रवाना होकर यह ट्रेन दोपहर एक बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। वापसी में यहां से दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर शाम 6.15 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में12 कोच है। दस कोच यात्रियों के लिए और दो एसएलआर शामिल हैं।
गाड़ी के स्वागत की तैयारियां
जिला रेल रोड सेवा समिति के महामंत्री गुरप्रसाद बहल ने बताया कि गाड़ी शनिवार को एक बजे यहां पहुंचेगी। गाड़ी के चालक व गार्ड का माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। शहर के व्यापारी रेलवे स्टेशन पर इकटे होंगे तथा मिठाई वितरित करेंगे।
फिरोजपुर स्टेशन से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे श्रीगंगानगर-फिरोजपुर डेली एक्सप्रेस गाड़ी को सांसद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई गाड़ी शुरू होने से पंजाब व राजस्थान के आम यात्रियों व व्यापारियों का लाभ मिलेगा।
नरेश गोयल, डीआरएम, नॉर्दन रेलवे, फिरोजपुर
यहां रूकेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार गाड़ी फिरोजपुर, गुरूहरमाल, जलालाबाद, फाजिल्का, खुलखेड़ा, चूहड़ीवाला, अबोहर व श्रीगंगानगर स्टेशन पर रूकेगी।
यह रहेगा नियमित समय
ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 5.10 बजे रवाना होकर श्रीगंगानगर स्टेशन पर सुबह 9.40 बजे पहंुचेगी और यहां से सुबह 11.30 बजे रवाना होकर अपराह्न 4.35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।