Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 24, 2013 - 17:58:01 PM


Title - श्रावणी मेले से रेलवे को करोड़ों की आमदनी
Posted by : eabhi200k on Aug 24, 2013 - 17:58:01 PM

बाबा नगरी देवघर में आयोजित श्रावणी मेले के दौरान आसनसोल रेल मंडल को 8 करोड़ 68 लाख रुपये की आमदनी हुई। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 23.6 प्रतिशत आमदनी में वृद्धि हुई है।
शुक्रवार की शाम आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक राजेश दत्त वाजपेयी ने बताया कि इस वर्ष बासुकीनाथ स्टेशन से 57 प्रतिशत आमदनी बढ़ी है। जबकि उक्त स्टेशन छोटा है। उन्होंने बताया कि बासुकीनाथ स्टेशन से इसबार 14 लाख 65 हजार रुपये का टिकट बिक्री हुआ है। जबकि पिछले वर्ष 9 लाख 28 हजार रुपये का टिकट बिक्री हुआ था। वाजपेयी ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष से और भी बेहतर सुविधाएं दी गयी थी। जिसके कारण रेलमार्ग से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आए थे। खगड़िया में हुई रेल दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की ओर से रेलवे ट्रैक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वाजपेयी ने बताया कि वर्ष 2014 में रेल यात्रियों, श्रद्धालुओं व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झारखण्ड सरकार के पर्यटन मंत्रालय से वार्ता चल रही है। जिससे जसीडीह स्टेशन पर पर्यटन की सुविधा बढ़ायी जाए।