Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 27, 2018 - 00:19:31 AM


Title - शाने-भोपाल की तर्ज पर शाने इंदौर एक्सप्रेस चलने की तैयारी
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 27, 2018 - 00:19:31 AM

रेलवे ने गाड़ी संख्या 12155/12156 हबीबगंज-हजरत निजामुद्दीन-हबीबगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शाने-भोपाल बनाकर चलाया और रेल यात्रियों को सफर के एक नए अनुभव का एहसास कराया | शाने - भोपाल के सफल प्रयोग के बाद अब इसी की तर्ज पर गाड़ी संख्या 19325 /19326 इंदौर-अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस को शान-ए-इंदौर बनाकर चलाया जाएगा | इस ट्रेन में यात्रियों को आरो वाटर के साथ साथ चाय और कॉफी भी दी जाएगी | इसके अलावा अन्य सहूलियतें भी यात्रियों को प्रदान की जाएंगी जैसे ट्रेन के संचालन के दौरान पूरे समय रिकॉर्डेड अनाउंसमेंट चलता रहेगा।

इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 11 स्लीपर, चार जनरल, 3 थर्ड एसी और दो एसएलआर लगाए जाएंगे |

-HINDI-