Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 05, 2013 - 03:00:42 AM


Title - शहामजगंज, सीबीगंज और इज्जतनगर में बनेंगे शापिंग कॉम्पलेक्स
Posted by : riteshexpert on Sep 05, 2013 - 03:00:42 AM

शहामतगंज, इज्जतनगर और सीबीगंज का नजारा जल्द बदला नजर आएगा। रेलवे इन तीनों जगह पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने रेल लाइन डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) को मंजूरी दे दी है।
शहामतगंज, इज्जतनगर और सीबीगंज में रेल मंडल की बेशकीमती जमीन खाली पड़ी है। इन पर अवैध कब्जे भी हो गए। अब रेलवे ने कब्जे हटाकर इन जगहों का उपयोग करने की योजना बनाई है। इससे रेलवे की आय में इजाफा होगा साथ ही शहर को तीन बड़े कॉम्पलेक्स भी मिलेंगे। डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने बताया कि पूर्व में भी शहामतगंज की 24.40, सीबीगंज की 40.03 और इज्जतनगर की 23.50 हेक्टेयर भूमि पर कॉम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव भेजा था। मगर, उस दौरान रेलवे बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली थी। लेकिन अब मंजूरी मिल गई है। जिसके चलते जल्द ही टेंडर होने के बाद निर्माण शुरु होगा। डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर, नई दिल्ली में समूह प्रबंधक के पद से प्रमोशन होकर इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम बने श्री जिंदल ने रेल मंडल के यात्रियों को बेहतर सफर मुहैया कराने का आश्वासन दिया। पंजाब के भंटिडा निवासी चंद्र मोहन जिंदल उत्तर रेलवे, भुसावल, अंबाला, फिरोजपुर और हाजीपुर रेल मंडलों में मुख्य भूमिका निभा चुके है। उन्होंने कहा कि रेल मंडल की ट्रेन, स्टेशन में साफ-सफाई और टिकट, पार्सल, गुड्स से आय बढ़ाने के लिए मेहनत की जाएगी। इसके साथ ही रेल दुर्घटनाओं को रोकने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि मालभाड़े से आय बढ़ाने को गुड्स का अलग ट्रैक डाला जा रहा है। एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट से 80 फीसदी कार्य हो चुका है। इस मौके पर एडीआरएम सोमेश कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम आशीष भाटिया समेत तमाम रेल अफसर मौजूद थे। नए डीआरएम ने कहा कि बरेली सिटी से काठगोदाम जाने को जल्द ही ट्रेन परिचालन होगा। इस समय ट्रेन लालकुआं तक जाती है। मगर, भेजे गए प्रस्ताव पर इस माह में मंजूरी मिल जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा बरेली-कासगंज ब्राडगेज को जल्द पूरा कराने की बात कहीं।