Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 26, 2012 - 21:20:47 PM


Title - शहर के चार और स्टेशन बनेंगे आदर्श 9507452
Posted by : railenquiry on Jul 26, 2012 - 21:20:47 PM

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : आदर्श की कड़ी में शहर के चार और रेलवे स्टेशनों नैनी, झूंसी, प्रयागघाट व दारागंज का नाम जुड़ गया है। अब इन स्टेशनों पर भी मुसाफिरों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। रेलवे बोर्ड की ओर से संबंधित क्षेत्रीय रेलवे को पत्र भेजकर इन स्टेशनों पर आदर्श स्टेशन की सारी सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।