Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 27, 2018 - 14:40:58 PM


Title - शताब्दी में फ्लेक्सी फेयर 25% तक कम होगा
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 27, 2018 - 14:40:58 PM

शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों की घटंती संख्या को देखते हुए रेलवे ने फलेषु फेयर स्कीम में कुछ बदलाव किये हैं | इस बदलाव के तहत शताब्दी एक्सप्रेस में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम में 25  फीसदी तक की कटौती की गयी है | हालाँकि अभी ये कटौती भी अभी सभी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में नहीं की गयी है | जैसे कालका - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में कटौती पर अभी विचार चल रहा है | 

फ्लेक्सी फेयर के तहत 40 फीसद तक शताब्दी एक्सप्रेस में किराया बढ़ जाता है | जिस कारणयदि बेस फेयर 615  रूपए है तो 40  फीसद सीट भरने के बाद 350  रूपए और अधिक आपको चुकाने पड़ते हैं | 
2015  तक दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस में औसतन 80  फीसद सीटें भ्रीं रहती थीं परन्तु अब ये ट्रेन खली सीटों के साथ चलती है | इसके अल्वा लोगों के इस ट्रेन से दूर जाने का कारण इसका दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच लगने वाला समय भी है | नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव की वजह से सवा तीन घंटे का सफर चार घंटे तक का हो गया है जिस कारण यात्री अधिक किराया देने से बच रहे हैं |

-HINDI-