Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 14, 2013 - 18:00:03 PM


Title - शताब्दी तक पहुंचना हुआ सरल, प्लेटफार्म-6 का शुभारंभ
Posted by : irmafia on Sep 14, 2013 - 18:00:03 PM

भोपाल।
लंबे समय से प्लेट फॉर्म नंबर-6 के उद्घाटन का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। रेलवे के समस्त कर्मचारियों एवं आम जनता की उपस्थित के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर, सांसद कैलाश जोशी और डीआरएम राजीव चौधरी ने प्लेट फॉर्म नं-6 का उद्घाटन किया। इस मौके पर रेलवे के राष्ट्रीय समिति के सदस्य गोविंद गोयल भी मौजूद रहे।

इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि ड्राइव-इन प्लेट फॉर्म के शुरू हो जाने से यात्रियों के ट्रेन के कोच तक पहुंचने में आसानी होगी। अब यात्री अपनी गाडिय़ों से उतरकर सीधे कोच तक पहुंच सकेंगे। मौके पर मौजूद सांसद कैलाश जोशी ने कहा कि इस प्लेट फॉर्म के शुरू हो जाने के बाद भी ऐसी तीन मांगे और है जिन पर उन्हें काम करना है।

इन मांगों में शताब्दी को हबीबगंज तक लाना, डबल डेकर ट्रेन चलवाना एवं बैरागढ़ स्टेशन को भोपाल रेल मंडल में जोडऩा शामिल है। समारोह को डीआरएम सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

गौरतलब है कि शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन भी अब यहीं से होगा।

हालांकि इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत चार महीने पहले हो चुकी थी।

फिलहाल यहां से 8 ट्रेनें चल रही हैं।