Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 20, 2012 - 00:02:00 AM


Title - शताब्दी एक्सप्रेस अब दिल्ली के हवाले!
Posted by : puneetmafia on Aug 20, 2012 - 00:02:00 AM

-शताब्दी एक्सप्रेस में आए दिन बेटिकट पकड़े जाने वाले यात्रियों को लेकर हुआ बदलाव

*********************
अमृतसर: दिल्ली से अमृतसर के बीच दौड़ने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में अब दिल्ली का स्टाफ ही स्थायी तौर पर होगा। जबकि इसके पहले अमृतसर से सुबह दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में अमृतसर का स्टाफ होता था, यही स्टाफ दिल्ली से शाम को चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर अमृतसर पहुंचता था। माना जा रहा है कि पिछले कुछ महीने में शताब्दी एक्सप्रेस में होने वाली चेकिंग में पकड़े जाने वाले बेटिकट यात्रियों को लेकर रेल मुख्यालय ने यह कदम उठाया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार एक चिट्ठी रेल मुख्यालय से अमृतसर वाया फिरोजपुर डिवीजन होते पहुंची है जिसमें कहा गया है कि पहली सिंतबर से शताब्दी एक्सप्रेस में स्थायी तौर पर दिल्ली का चेकिंग स्टाफ लगाया जाएगा। इस मामले को लेकर फिरोजपुर रेल डिवीजन के आला अधिकारियों ने अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं इस बारे में चीफ कमर्शियल मैनेजर (सीसीएम) सुनील कुमार से दिल्ली स्थित रेल मुख्यालय (बड़ौदा हाउस) से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड का मैटर है। देश भर में राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिनको लेकर हरेक रेल डिवीजन के आला अधिकारियों को लिखित तौर पर भेजा गया है। अमृतसर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में मुसाफिरों को और सुविधाएं देने के लिए बेहतरीन योजनाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें जल्द लागू कर दिया जाना है।