Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Jul 25, 2013 - 15:00:10 PM


Title - शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का संचालन कल से 10590753
Posted by : TrustMe on Jul 25, 2013 - 15:00:10 PM

ऊर्जाँचल वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग स्वीकार करते हुए रेलवे बोर्ड ने 26 जुलाई से शक्तिनगर-वाराणसी लिंक इंटरसिटी ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से ऊर्जाचल वासियों में को काफी राहत मिली।
शक्तिनगर से वाराणसी तक के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने की लंबे समय से मांग व संघर्ष कर रहे जन प्रतिनिधियों, सिविल सोसायटी, परियोजना प्रबंधन, परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों ने रेलवे विभाग के इस फैसले का स्वागत किया है।
शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन को चलाने के लिए जिला पंचायत सदस्य रेनू कुशवाहा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन एवं रेल रोकों अभियान चलाया था। अभियान के दौरान ही रेलवे विभाग के अधिकारियों ने ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया था। रेल मंत्री द्वारा संसद में पेश किए गए पूरक रेलवे बजट में इसकी घोषणा भी की गई थी। इसको अमली जामा पहनाते हुए 26 जुलाई की सुबह ट्रेन संचालित किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक गिरीश कुमार कनौजिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शक्तिनगर-वाराणसी लिंक इंटरसिटी ट्रेन सवा पांच बजे प्रस्थान करेगी।
अनपरा स्टेशन पर भी होगा ठहराव शक्तिनगर-वाराणसी ट्रेन की जारी की गई अधिसूचना में अनपरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से लोगों में भारी रोष था। जिला युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज कुमार मिश्रा ने ट्रेन का ठहराव अनपरा रेलवे स्टेशन पर न घोषित किए जाने को लेकर जहां 26 जुलाई को अनपरा रेलवे स्टेशन पर आंदोलन की चेतावनी दी थी वहीं उत्पादन निगम अधिकारी एशोसिएशन के महासचिव इं. शत्रुधन सिंह ने धनबाद रेल मण्डल के प्रबंधक को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि शक्तिनगर से चोपन के मध्य अनपरा, कृष्णशिला व ओबरा प्रमुख स्टेशन हैं। त्रिवेणी एक्सप्रेस में यहां से भारी संख्या में नागरिक यात्रा करते हैं। ऐसी स्थिति में उचित आरक्षण कोटा के साथ अनपरा स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव किया जाए। पंकज मिश्रा ने बताया कि धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दयानन्द ने दूरभाष पर अनपरा स्टेशन पर 26 जुलाई से ही शक्तिनगर-वाराणसी इंरटसिटी ट्रेन के ठहराव किए जाने के निर्णय से अवगत कराया है जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।