Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 27, 2013 - 20:57:53 PM


Title - व‌र्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा जम्मू रेलवे स्टेशन
Posted by : RailXpert on Aug 27, 2013 - 20:57:53 PM

देश विदेश से हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं को जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं का जल्द विस्तार होगा। स्टेशन पर यात्रियों के लिए नया प्लेटफार्म, शापिंग कांप्लेक्स, स्वाचालित सीढ़ियां (एसक्लेटर) जैसी सुविधा मुहैया करवाई जा रही हैं। उत्तर रेलवे लोक सेवा समिति के चेयरमैन जगदीश ने यह जानकारी जम्मू रेलवे स्टेशन के अपने दौरे के दौरान पत्रकारों को दी।
समिति के दो सदस्यों पीके पटनायक और उप्पल किशोर के साथ सोमवार सुबह पूजा एक्सप्रेस में जम्मू पहुंचे समिति के चेयरमैन जगदीश राज ने कहा कि कटड़ा तक ट्रेन को पहुंचाना रेलवे की प्राथमिकता में शामिल है। जम्मू स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए भारतीय रेल ने जम्मू के लिए कई नई परियोजना को लाने की योजना बनाई है। स्टेशन में साफ सफाई, यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने समेत स्टेशन की सुरक्षा को और पुख्ता करने की जरूरत पर बल देते हुए जगदीश राज ने कहा कि रेलवे स्टेशन में यात्रियों को सुविधाएं दी जा रही हैं। सुविधाओं में विस्तार करने की अभी आवश्यकता है, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और आरपीएफ कर्मियों की तैनाती पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद ग्रस्त जम्मू-कश्मीर राज्य में सुरक्षा हमेशा ही चुनौती रही है। वहीं, इससे पूर्व समिति के तीनों सदस्यों ने स्टेशन के सभी प्रशासनिक अधिकारियों जिनमें फिरोजपुर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर,एनसी गोयल सीनियर डिवीजनल कर्मिशयल मैनेजर उपजीत सिंह, डीटीएम राम नाथ मीना, स्टेशन सुपरींटेंडेंट अश्वनी कुमार, अतिरिक्त मंडल अभियंता एसएन खोसला तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने प्लेटफार्म, शौचालय, प्रतीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।