Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 17, 2012 - 12:01:05 PM


Title - वैष्णो देवी के लिए ट्रेन में 'नो रूम', टैक्सी विकल्प
Posted by : puneetmafia on Oct 17, 2012 - 12:01:05 PM

अम्बाला। सदर बाजार में रहने वाले अरुण शर्मा को नवरात्र पर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाना था। ट्रेन में जगह नहीं मिली, ट्रेवल एजेंट से भी बात नहीं बनी। बस में परिवार को जाना पसंद नहीं। ऐसे में केवल टैक्सी ही एक विकल्प था।


हां, ट्रेन या बस के मुकाबले टैक्सी पर कुछ ज्यादा पैसा जरूर खर्च हुआ लेकिन चार सदस्यों का शर्मा परिवार सुकून से देवी दर्शनों के लिए रवाना हो गया। यह स्थिति शर्मा परिवार की नहीं बल्कि ढेरों श्रद्धालुओं की है। नवरात्र पर वैष्णो देवी जाने के लिए जम्मू जाने वाली ट्रेनों में इस समय 'नो रूमÓ है। जो पहले बुकिंग करा गए, उनके हाथ कंफर्म टिकट लग गई। अब सहारा केवल बसों का है। लेकिन बस में भी थकान भरा लंबा सफर ज्यादातर लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।
अंत में सहारा है तो टैक्सियों का। टूर एंड ट्रेवल कंपनियों ने अन्य शहरों के मुकाबले रेट सामान्य रखे हैं। नॉर्मल रेट पर झटपट मनपसंद गाड़ी उपलब्ध है।




ट्रेवल कंपनियां बताती हैं कि इस सीजन में बुकिंग ठीक रहती है। वैष्णो देवी के अलावा मनसा देवी, नैना देवी व अन्य देवी दर्शनों के लिए भी बुकिंग मिल रही है।                   


प्रति किमी गाडिय़ों का
गाड़ी        रेट
इंडिका/इंडिगो      6.50/७ रुपए
टवेरा/क्वालिस 8 रुपए
स्कॉर्पियो/इनोवा 9/१० रुपए

किस रेट कौन-सी कार
वैष्णो देवी आने-जाने के लिए ट्रेवल एजेंसियां इंडिका या इंडिगो छह से साढ़े छह हजार रुपए में उपलब्ध कराती हैं। टवेरा के लिए नौ से साढ़े नौ हजार खर्चा होगा। टोल टैक्स, ड्राइवर का खाना शामिल है।

ट्रेनों में खस्ता हालत
जम्मू जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। कंफर्म रिजर्वेशन तो किसी भी ट्रेन में नहीं है। रिजर्वेशन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई है लेकिन यह भी कम पड़ रही है। अम्बाला से होकर जम्मू जाने वाली ट्रेनों के जनरल डिब्बों में तो चढऩे की जगह नहीं है।

॥वैष्णो देवी जाने के लिए लोकल ट्रेवल कंपनियों के अच्छे पैकेज हैं। छह हजार से पैकेज शुरू हैं। इनमें टोल फीस व ड्राइवर का खर्च शामिल है। ज्यादातर लोग स्टेशन पर ट्रेन से उतर आगे के लिए टैक्सी मांगते हैं।
प्रदीप कुमार, संचालक, ट्रेवल संचालक।

टे्रनों में वेटिंग की स्थिति
ट्रेन नंबर नाम 18 अक्टू. 19 अक्टू. 20 अक्टू.
14033 जम्मू मेल 169 120 171
11077 झेलम एक्स. 198 179 269
12413 पूजा एक्सप्रेस 303 312 336
12237 बेगमपुरा एक्स. नो रूम नो रूम 104
12919 मालवा एक्स. नो रूम नो रूम 119
14609 हेमकुंड एक्सप्रेस 83 114 82
13151 सियालदाह एक्सप्रेस 133 110 98
14645 शालीमार एक्सप्रेस 195 168 240