Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 24, 2018 - 12:36:18 PM


Title - विलम्ब शुल्क लगने पर यात्रियों ने जताया आक्रोश
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 24, 2018 - 12:36:18 PM

पार्सल गोदाम में मंगलवार को सामान छुड़वाने में विलम्ब शुल्क लगने पर यात्रियों ने हंगामा किया | कहा कि मुंबई में पवन एक्सप्रेस की पार्सल वन में सामान की लोडिंग हुई | मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन आयी, लेकिन सामान नहीं उतारा गया | सामान दरभंगा पहुँच गया | रात में दरभंगा से सामान वापस जंक्शन पहुंचा | इसकी सूचना समय से नहीं मिली | सामान छुड़वाने के समय छह घंटे फ्री टाइम के बाद दस रूपए प्रतिघंटे की दर से विलम्ब शुल्क लग रहा है | आरोप है कि रेलवे की गलती है एयर यात्रयों को दंड भरना पड़ रहा है |

-HINDI-