Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 19, 2013 - 21:01:46 PM


Title - विद्युतीकरण योजना को सहमति, जल्द शुरू होगा काम
Posted by : railgenie on Jun 19, 2013 - 21:01:46 PM

जबलपुर. पल पल संवाददाता. इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, इलाहाबाद के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूर्व में स्वीकृत हो चुका था लेकिन दो ज़ोनो के बीच का मामला होने के कारण इसमें कार्य को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी पर अब इस कार्य को प्रगति देने के कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने इलाहाबाद के महाप्रबंधक और पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक के बीच हुई बैठक में यह निर्णय ले लिया गया है की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करके ही रहेंगे. पश्चिम मध्य रेल के बीना-भोपाल व इटारसी-हबीबगंज के बीच तीसरी लाईन बीना-रुठवाई-कोटा के बीच दोहरीकरण इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य कराये जा रहे है. उसी तरह पिछले वर्ष बीना-रुठवाई-कोटा के बीच का कार्य पूर्ण हो गया है. अब इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, इलाहाबाद के बीच के कार्य को पूरा करने योजना बन गई है. मिली जानकारी के मुताबिक़ चार खंडो में बाँट कर एक साथ कार्य किये जाने की भी सहमति बन गई है. इसके पूर्ण होने से ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को निजात मिल सकेगी. उल्लेखनीय है कि इन स्टेशनों के बीच के 24 खंडों के बीच कार्य को लेकर सहमति बन गई है. कार्य के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति के सम्बन्ध में भी विचार कर रूपरेखा तैयार की गई है ताकि कार्य शीघ्र पूरा हो सके. यह महाकौशल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी. इस पर राजनीतिक दलों के नेता भी मौन साधे हुए थे लेकिन पमरे के महाप्रबंधक सुनील वी आर्य के प्रयासों से यह योजना शीघ्र शुरू हो जायेगी.