Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 29, 2012 - 15:01:55 PM


Title - विकास का इतिहास लिखेगा आसनसोल* एक अगस्त से चलेगी ट्रेन
Posted by : eabhi200k on Jul 29, 2012 - 15:01:55 PM

आसनसोल-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस का शनिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बर्दवान दौरे के दौरान रिमोट के माध्यम से उदघाटन किया. वहीं इस दौरान आसनसोल रेलवे स्टेशन पर राज्य के कानून मंत्री मलय घटक, आसनसोल के मेयर तापस बनर्जी, विधायक उज्ज्वल चटर्जी और डीआरएम जेएन झा ने प्रतीकात्मक रूप से झंडा दिखा कर ट्रेन को आगे बढ़ाया.मौके पर अतिथियों में एडीआरएम एके शुक्ला, सीनियर डीसीएम आरडी बाजपेयी, सीनियर डीइएन (कोर्डिनेशन) पंकज सिंह, सीनियर डीएससी अमरेश कुमार, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अमर नाथ चटर्जी, एमएमआइसी अभिजीत घटक, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा, पवन गुटगुटिया आदि उपस्थित थे.मालूम हो कि ट्रेन उदघाटन से पहले अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया. मुख्य अतिथि राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल की उपलब्धियों में आज एक और इजाफा हुआ.पिछले काफी समय से यहां के लोगों द्वारा आसनसोल से चेन्नई जाने के लिए ट्रेन की मांग कर रहे थे. उसे राज्य की मुख्यमंत्री के प्रयास से पूरा किया गया. आगे उन्होंने कहा कि यहां पुलिस कमिश्नरेट, महिला थाना, जिला अस्पताल, डिजास्टर मैनेजमेंट की स्थापना के बाद अब जल्द ही विश्व विद्यालय और जिला मुख्यालय भी बनेगा.

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बर्दवान जिले को दो भागों में बांटा जा रहा है, जिसमें दुर्गापुर और आसनसोल को लेकर एक नया जिला गठन किया जायेगा, इस जिले का मुख्यालय आसनसोल में बनेगा, यह भी आसनसोल के लिए एक उपलब्धि होगी.

मेयर तापस बनर्जी ने कहा कि तृणमूल सरकार के आने के बाद आसनसोल में विकास की झड़ी लग चुकी है. एक के बाद एक नही उपलब्धि आसनसोल को प्राप्त हो रही है.
वहीं विधायक उज्वल चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि आसनसोल-चेन्नई एक्सप्रेस के चलने से शिल्पांचल के लोगों को काफी लाभ होगा. पहले लोगों को चेन्नई जाने के लिए काफी सोचना पड़ता था. यहां टिकट नहीं मिलता था तो कोलकाता या फिर धनबाद जाना पड़ता था.

इस दौरान डीआरएम श्री ने बताया कि इस ट्रेन के खुलने से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा. यहां से काफी संख्या में लोग इलाज के लिए दक्षिण भारत जाते हैं, ऐसे लोगों को इस ट्रेन के चलने से काफी लाभ होगी.

आगे उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ एक दिन पहले ट्रेन की घोषणा हुई, आज स्लीपर के 222, एसी 3 टायर के 80 तथा एसी 2 टायर के 14 सीटें बुक हो गयी. इसे काफी अच्छी शुरूआत माना जा सकता है. कार्यक्रम के अंत में सीनियर डीसीएम श्री बाजपेयी धन्यवाद ज्ञापन दिया.

* एक अगस्त से चलेगी ट्रेन
मालूम हो कि यह ट्रेन नियमित रूप से एक अगस्त से चलेगी. सप्ताह में प्रति बुधवार को आसनसोल से शाम चार बजे खुलेगी और चेन्नई से प्रति शनिवार को दो बजकर 35 में खुलेगी. आज इस ट्रेन का चालक एम रिचार्ड, सहायक चालक एनसी राय तथा गार्ड मोहम्मद अफसर हुसैन थे.

* काफी दिनों से नागरिक कर रहे थे मांग
* मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी ने किया उदघाटन
* बर्दवान में एक सभा के दौरान रिमोट से किया उदघाटन
* कानून मंत्री, मेयर, विधायक व डीआरएम ने दिखायी हरी झंडी