Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 26, 2016 - 12:19:15 PM


Title - वाराणसी - बरेली एक्सप्रेस दोनों तरफ से आंशिक रूप से निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 26, 2016 - 12:19:15 PM

26 दिसम्बर को चलने वाली गाडी संख्या 14236 बरेली - वाराणसी एक्सप्रेस को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है| ये गाड़ी बरेली की बजाय शाहजहांपुर से जाएगी|
बरेली से इसके प्रस्थान का समय आज दोपहर बाद तीन बजकर पैंतीस मिनट था जबकि शाहजहाँपुर से इसके प्रस्थान का समय शाम पांच बजकर दस मिनट है | जिन स्टेशनों पर ये नहीं जाएगी वो हैं -
रसूरिया, पितांबरपुर, टिसुआ, बिलपुर, मीरानपुर कटरा, तिहार, बंथरा
शाहजहांपुर से आगे ये अपने निर्धारित मार्ग और समय से ही चलेगी| इसी तरह वाराणसी से आने वाली गाड़ी 14235 वाराणसी - बरेली वाराणसी से अपने निर्धारित समय रात ग्यारह बजकर चालीस मिनट पर चलकर कल शाहजहांपुर पर ही निरस्त कर दी जाएगी|
इस गाड़ी के शाहजहांपुर पहुँचने का समय कल दोपहर बारह बजे का है|

-HINDI-