Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 25, 2017 - 15:22:48 PM


Title - वाराणसी कैंट स्टेशन पर विलम्बित ट्रेनें अधिक और सुविधाएं कम
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 25, 2017 - 15:22:48 PM

कोहरे के कारण वाराणसी कैंट स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन विलम्बित हो रहा है | इससे यात्रिओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | एक और जहाँ प्लेटफार्म नंबर एक पर निर्माण कार्य होने से अन्य प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का दबाव बढ़ा है तो दूसरी तरफ यात्रियों को भी विलम्बित परिचालित हो रही ट्र्रेनों का इंतजार करने में परेशानी हो रही है |
ठंड के मौसम में यात्रियों को बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिल रहा है | वहीँ ट्रेनों की सूचनाएं भी गलत ढंग से प्रसारित हो रही हैं | विदेशी पर्यटकों को अधिक परेशानी हो रही है | वीआईपी प्रतीक्षालय हर वक़्त नहीं खुला रहने से उनको बाहर ही इंतजार करना पद रहा है |
विलम्बित ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री खुले आसमान में सो रहे हैं वहीँ बहुत से यात्री मजबूरी वश फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर बैठ कर वक़्त काट रहे हैं |

-HINDI-