Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 18, 2016 - 16:28:47 PM


Title - लोहरदगा - टोरी मार्ग पर 31 मार्च 2017 से चलेंगी ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 18, 2016 - 16:28:47 PM

लोहरदगा - टोरी रेल लाइन प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है और बचा हुआ कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है| आज से  मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अपनी टीम के साथ इस प्रोजेक्ट का विश्लेषण करेंगे|
अगर इस गति से ये प्रोजेक्ट पूरा हो गया तब 31  मार्च 2017  से इस मार्ग पर रेल गाड़ियां चलना प्रारम्भ कर देंगी| इस मार्ग के प्रारम्भ होने से दिल्ली के साथ साथ अन्य राज्यों तक पहुंचना पहले की अपेक्षा ज्यादा सहज हो जाएगा|
इस मार्ग पर पहले सवारी गाड़ियां ही चलेंगी और बाद में अन्य गाड़ियों का विस्तार हो सकता है|