Indian Railways News => Topic started by ankurpatrika on Nov 25, 2014 - 17:07:33 PM


Title - लोगों की जान दांव पर लगा रहा रेलवे
Posted by : ankurpatrika on Nov 25, 2014 - 17:07:33 PM

[center][img]http://img.patrika.com/PatrikaImage/News/Mahasamund6002325-11-2014-01-23-99N.jpg[/img][/center]

महासमुंद। टाइम कवर करने के फेर में रेलवे प्रशासन यात्रियों की जान दांव पर लगा रहा है। इसका एक नमूना बागबाहरा रेलवे स्टेशन में रविवार की सुबह 9 बजे देखने को मिला। दरअसल, यहां एक ही प्लेटफार्म है। बाद भी रेलवे ने सारी हदें पार कर दी। तीन एक्सप्रेस को अलग-अलग ट्रेक पर खड़ा कर दिया। इससे यात्री उतर भी नहीं पा रहे थे। हड़बड़ी के चक्कर में यात्रियों की जान भी जा सकती थी।

यहां रोज ऐसा होता है। बाद भी रेलवे रिस्क उठा रही है। जबकि, कई बार दुर्घटना होने से यात्री चोटिल हो चुके हैं। तीन यात्री ट्रेनों में दो पैसेंजर और एक एक्सप्रेस है। जो कई स्टेशनों का फेरा लगाती हैं। बागबाहरा स्टेशन पहुंचते ही किसको पहले रवाना करना है, यह अधिकारी तय करते हैं। शायद इसी वजह से तीनों ट्रेक पर दस-बीस मिनट तक ट्रेनों के पहिए थमे रहते हैं। रविवार की सुबह 9बजे केसिंगा से पुशपुल एक्सप्रेस रवाना हुई। - See more at: http://www.patrika.com/news/railway-putting-life-of-passengers-in-threat/1051863