Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 25, 2013 - 18:01:20 PM


Title - लोको पायलट की हड़ताल से डेढ़ घंटे जाम रही फास्ट लाइन
Posted by : riteshexpert on Jun 25, 2013 - 18:01:20 PM

मुम्बई. लोको पायलट (शंटिग ड्रायवर) द्वारा वर्क टू रूल की आड़ में किए गए अघोषित आंदोलन के कारण सोमवार को मध्य रेलवे की अप फास्ट लाइन (मस्जिद से सीएसटी के बीच) डेढ़ घंटे तक जाम रही, जिसके कारण के-66 (लोकल सेवा) जहां पौने घंटे तक बीच रास्ते में अटकी रही, वहीं कई लंबी दूरी की गाडिय़ों भायखला और दादर के बीच रोकना पड़ा.

बीच रास्ते में याद आया रूल

सीएसटी-हैदराबाद एक्सप्रेस के खाली रेक को वाशिंग साइडिंग से प्लेटफार्म नंबर 8 पर ले जाना था. जब संबंधित लोको पायलट वाशिंग साइडिंग से रेक लेकर निकला तब उसे रूल याद नहीं था, पर जैसे ही गाड़ी मस्जिद के पास पहुंची, उस लोको पायलट  को नियम और कानून याद आ गए और बीच रास्ते में गाड़ी रोक कर शंटिंग पायलट की मांग करने लगा.

पटरियों पर चलने को मजदूर हुए यात्री

लोको पायलट के इस अघोषित आंदोलन के चलते के-66 समेत दो लोकल गाडिय़ों (जो बीच रास्ते में खड़ी अटक गई थी) के यात्री गाड़ी से कूद कर पटरियों पर चलने के लिए मजबूर हो गए. के-66 में सवार दिनेश सिंह ने कहा कि आधे घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी जब गाड़ी आगे के लिए रवाना नहीं हुई तो लोग पैदल चलने के लिए मजबूर हो गए.