Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 22, 2013 - 00:00:45 AM


Title - लोकल लेट, नागपुर में पटरी बही
Posted by : irmafia on Jul 22, 2013 - 00:00:45 AM

मुंबई में 12 घंटे तक लगातार बारिश से वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर लोकल लेट चली। मौसम विभाग ने 4 मीटर ऊंचे हाईटाइड का अलर्ट जारी किया है। रा\'य के बाकी इलाकों में भी बारिश हो रही है। नागपुर और वर्धा के बीच तुलजापुर में पटरी बह गई। रेलवे को आवाजाही बंद करनी पड़ी। पड़ोसी रा\'य छत्तीसगढ़ में भी रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों को बदले हुए रास्तों से चलाना पड़ा।