| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Aug 14, 2013 - 20:58:34 PM |
Title - लैपटॉप के लिए छात्रों ने रोकी ट्रेनPosted by : puneetmafia on Aug 14, 2013 - 20:58:34 PM |
|
|
लैपटॉप न मिलने से नाराज छात्रों ने अरौल रेलवे स्टेशन पर कानपुर-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस रोक ली और इंजन पर चढ़ गए। छात्रों के प्रदर्शन से ट्रेन आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। पीएसी आने की सूचना पाकर जब छात्र भागे, तब बवाल शांत हो पाया। बिल्हौर तहसील क्षेत्र में बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक सूबे की महिला कल्याण एवं संस्कृति मंत्री अरुणा कोरी ने 224 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे थे। इसके अलावा बिल्हौर के दो संस्कृत विद्यालयों व तीन मदरसों के 80 तथा शिवराजपुर में 815 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जा चुके हैं। लैपटॉप वितरण सूची में नाम न होने से अरौल के जीपीआरडी महाविद्यालय व मां शीतलादेवी त्रिजुगी नारायण डिग्री कालेज के छात्र आक्रोशित थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे वे अरौल रेलवे स्टेशन पहुंचे। कानपुर-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस आने की सूचना पर प्लेटफार्म पर एक रेलकर्मी लाल व हरी झंडी लिए खड़ा था। छात्रों ने उससे लाल झंडी छीनकर लहरानी शुरू कर दी। खतरे की आशंका पर चालक ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही छात्र इंजन पर चढ़ गए और लैपटॉप न मिलनेको लेकर नारेबाजी करने लगे। स्टेशन मास्टर विमल कुमार वर्मा ने समझाया पर छात्र नहीं माने। इस बीच फर्रुखाबाद-कानपुर पैसेंजर आ गई, तो दोनों ट्रेनों के जीआरपी सिपाही भी मौके पर आ गए। वह तो जब पीएसी आने की खबर फैली, तब छात्र भागे। स्टेशन मास्टर ने बताया छात्रों के प्रदर्शन से ट्रेन आधा घंटे बाद रवाना की जा सकी। |