Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 24, 2012 - 21:01:30 PM


Title - लेबर पेन होने पर एक मां ने रेलवे ट्रैक पर बच्चे को जन्म दिया!-आपका शहर - IBN Khabar
Posted by : irmafia on Jul 24, 2012 - 21:01:30 PM

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने के कारण एक महिला रेल यात्री का रेलवे ट्रैक पर ही बेबी डिलीवर हो गया। बाद में मां और बच्चे को हॉस्पीटल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर निवासी अंजुम बानो सोमवार को महानगरी एक्सप्रेस से कल्याण जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रही थी। प्रेग्नेंट लेडी को चलती ट्रेन में लेबर पेन हुआ। इस हालत को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों व यात्रियों ने अंजुम को नरसिंहपुर के ट्रैक पर उतारा। महिला की लेबर पेन की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई, मगर जननी सुरक्षा वाहन तो पहुंचा ही नहीं, स्वास्थ्य अमले ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। महिला की लगातार हालत बिगड़ने पर राजकीय रेलवे पुलिस व महिला पुलिस कर्मियों ने ट्रैक पर ही बेबी डिलीवर कराने का इंतजाम किया। और फिर चादर की ओट में बेबी डिलीवर हुआ। बताया जाता है कि महिला लगभग एक घंटे तक ट्रैक पर अपने बच्चे के साथ रही तब जाकर बाद में उसे हॉस्पीटल ले जाया गया।