Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 25, 2012 - 21:19:02 PM


Title - लेट हुई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
Posted by : railgenie on Jul 25, 2012 - 21:19:02 PM

झांसी। अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के इंजन में सोमवार को ग्वालियर सेक्शन के विरला नगर स्टेशन के निकट खराबी आ गई। हालांकि, खराबी को चालक, सह चालक ने मौके पर ठीक कर लिया। इस कारण ट्रेन आधे घंटे बिलंबित रही।

पत्थर टकराने से इंजन पटरी से उतरा
झांसी। ग्वालियर सेक्शन के श्योरपुर कला सबलगढ़ छोटी रेल लाइन पर रविवार को पैसेंजर गाड़ी के इंजन से पत्थर टकराने पर एक पहिया पटरी से उतर गया। हालांकि, एक घंटे की मशक्कत के बाद पहिये को पटरी पर रख दिया गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।