Indian Railways News => Topic started by railgenie on Oct 19, 2012 - 18:01:35 PM


Title - लापरवाही के आरोप में पांच रेलकर्मी निलंबित
Posted by : railgenie on Oct 19, 2012 - 18:01:35 PM

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल रेल प्रबंधक आर.के. गुप्ता ने लापरवाही के आरोप में गुरुवार को पांच रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है।जमालपुर के स्टेशन प्रबंधक मो0 नसीमुद्दीन ने बताया कि कल सुबह जमालपुरबरहड़वा सवारी गाड़ी को लोको संटिंग प्वाइंट से स्टेशन लाने के क्रम में ट्रेन का इंजन बफर तोड़कर पटरी से उतर गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने लापरवाही बरतने के आरोप में रेलकर्मी गुरुदेव सिंह, त्रिवेणी कुमार, नरेश कुमार, मुद्रिका प्रसाद और राजेन्द्र पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नसीमुद्दीन ने बताया कि इन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दे दिए गए हैं।