Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jul 18, 2012 - 00:00:07 AM


Title - लाइन क्रैक होने से लेट हुई शान-ए-पंजाब
Posted by : ConfirmTicket on Jul 18, 2012 - 00:00:07 AM

जालंधर : गोराया के निकट लाइन क्रैक होने से सोमवार को शान-ए-पंजाब करीब एक घंटे लेट हो गई। ट्रेन को गोराया रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के वक्त अमृतसर जाने वाले यात्रियों को भी सिटी रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।