Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 27, 2013 - 18:00:16 PM


Title - लगेंगे अतिरिक्त कोच
Posted by : RailXpert on Jul 27, 2013 - 18:00:16 PM

गोरखपुर : प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी मेल गाड़ियों में विभिन्न तिथि और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार 12541 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 26 व 27 को गोरखपुर से तथा 12452 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस में 28 व 29 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।