Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 20, 2013 - 09:00:03 AM


Title - लखनऊ-बरौनी ट्रेन में मची अफरा-तफरी
Posted by : railgenie on Jul 20, 2013 - 09:00:03 AM

लखनऊ-बरौनी डाउन ट्रेन में नीचे से चिंगारी एवं धुआं देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। चालक एवं गार्ड द्वारा हाउस पाइप जोड़ने के बाद गाड़ी को आगे बढ़ाया जा सका।
गुरुवार की देर शाम गोरखपुर रेल खंड पर स्थित परसा तिवारी रेलवे स्टेशन से 7 बजकर 31 मिनट पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस डाउन बभनान की ओर रन थ्रूपास हुई। इसी बीच ट्रेन के नीचे से चिंगारी एवं धुआं निकलना शुरू हो गया। चट चट खटखटाहट की आवाज आने लगी। इंजन का हाउस पाइप फटने से गाड़ी झटके लेने लगी। गाड़ी को परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। ट्रेन के चालक व गार्ड ने लाइन देखा गया और हाउस पाइप फटा पाया गया। जिसे जोड़ कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
बभनान स्टेशन मास्टर आरके सिंह ने बताया कि गाड़ी 7:31 मिनट पर परसा तिवारी से पास हुई। बभनान 7:53 मिनट पर पहुंची। इस बीच गाड़ी लगभग 15 मिनट बीच में खड़ी रही। पीडब्ल्यूआइ पीके सिंह ने बताया रेल पटरी पर अराजक तत्वों द्वारा पत्थर बिछा दिए गए थे। इसके कारण यह घटना हुई।