Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 11, 2018 - 12:36:29 PM


Title - लखनऊ - बरौनी एक्सप्रेस का एसी फेल
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 11, 2018 - 12:36:29 PM

गर्मी आते ही एसी बोगियों में गड़बड़ी शुरू हो गयी है | शनिवार को लखनऊ - बरौनी एक्सप्रेस में एसी बोगी में कूलिंग ठप हो गई | इसके चलते बोगी के यात्री गर्मी से परेशान हो गए | यात्रियों ने हंगामा किया तब जाकर रेलवे प्रशासन ने किसी तरह गड़बड़ी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया | 
गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ - बरौनी एक्सप्रेस को लखनऊ जंक्शन से रवाना होना था |शनिवार को एसी प्लांट की गड़बड़ी के कारण ट्रेन के सेकंड एसी बोगी में कूलिंग नहीं हुयी | यात्री जब स्टेशन पहुंचे तो बोगी में उमस देख कोच अटेंडेंट से इसकी शिकायत की जिसके बाद रेलकर्मी ने मौके पर पहुँच कर एसी को ठीक किया | कूलिंग कम होने के साथ ट्रेन में पानी व गंगदी की शकायतें भी मिली हैं |

-HINDI-