Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 29, 2017 - 08:36:40 AM


Title - लखनऊ - झाँसी इंटरसिटी में बढ़ाए जाएंगे कोच
Posted by : RailEnquiry Admin on May 29, 2017 - 08:36:40 AM

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए झाँसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में कोच बढ़ने का निर्णय लिया गया है | सुर्वे करने के बाद मंडल के आधिकारियों ने इसका प्रस्ताव इलाहबाद मुख्यालय को भेज दिया है | 
सुबह छह बजकर दस मिनट पर झाँसी से लखनऊ रवाना होने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस इस ट्रैक पर यात्रियों की पहली पसंद है | इसमें सो एसी और बाकी सभी सेकंड सीटर कोच हैं | जनरल के किराये में रिजर्वेशन देने वाली इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है | पहले इस ट्रेन में एक दिन पूर्व भी रिजर्वेशन लिया जा सकता था पर अब तीन दिन पहले भी टिकट नहीं मिल पा रहे हैं | 
सर्वे में ये भी पाया गया की ट्रेन की क्षमता से दुगने यात्री रोजाना इसमें यात्रा करते हैं जिसके बाद कोच बढ़ने का निर्णय लिया गया है | 
-HINDI-