Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 18, 2017 - 13:07:44 PM


Title - लखनऊ कि रेड लाइन मेट्रो में बुजुर्गों को वरीयता
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 18, 2017 - 13:07:44 PM

नार्थ साउथ कॉरिडोर की रेड लाइन मेट्रो में बुजुर्गों को वरीयता मिलेगी ! अगर वह चलने में सक्षम नहीं है या उन्हें मदद की जरूरत है तो लखनऊ मेट्रो के कर्मी उन्हें कोच तक पहुचाएंगे ! वहीँ मेट्रो स्टेशनों व कोचों की सफाई का काम रात में किया जाएगा ! 
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग यात्रियों के साथ ही महिलाओं व बच्चों को मेट्रो में पहले चढ़ने का मौका मिले ! इसके लिए प्रति स्टेशन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ! साथ ही यात्रा करने वाले लोगों में ये भवन पैदा करने का प्रयास किया जाएगा कि महिलाओं को इज्जत दें ! प्रबंधक निदेशक ने मेट्रो में महिलाओं के लिए अलग से कोच होने पर असहमति जताते हुए कहा कि प्रत्येक कोच में महिलाओं व बुजुर्गों के लिए सीट आरक्षित होंगी ! 
इसके अलावा मेट्रो स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जागरुक करने के लिए एलईडी लगाकर प्रचार किया जाएगा ! गैरतलब है कि प्रथम चरण में नार्थ साउथ कॉरिडोर में चलने वाली मेट्रो को रेड लाइन नाम दिया गया है !

-HINDI-