Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 15, 2016 - 11:21:16 AM


Title - लखनऊ कानपुर सेंट्रल रेलखंड पर गंगा ब्रिज मेंटेनेंस की वजह से ट्रेनें हो रहीं घण्टों लेट
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 15, 2016 - 11:21:16 AM

लखनऊ कानपुर सेंट्रल रेलखंड पर गंगा ब्रिज पर चल रहे कार्य की वजह से गोरखपुर से जाने वाली बहुत सी महत्वपूर्ण ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से भेज जा रहा है जो यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है|
कानपुर होकर जाने वाली गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति और कुशीनगर जैसी ट्रेनें मार्ग बदल कर जा रही है जिस वजह से घंटों लेट हो जा रही हैं| तेरह नवम्बर को गोरखधाम पांच घण्टे विलम्ब से नई दिल्ली पहुंची और 14 नवम्बर को गोरखपुर लगभग पौने सात घण्टे विलम्ब से पहुंची| ये गाड़ी रोजाना ही लगभग इतनी ही देरी चल रही है|
दरभंगा - नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति का भी यही हाल है| दिल्ली पहुँचते पहुँचते ये छह घण्टे से ज्यादा विलम्ब हो जा रही है और दिल्ली से आते आते भी चार घण्टे के लगभग रोजाना ये विलम्ब हो जारही है|
सबसे ज्यादा बुरा हाल कुशीनगर एक्सप्रेस का है जो नौ से ग्यारह घण्टे तक विलम्ब हो जारही है| वहीँ सप्तक्रांति भी आनंदविहार तीन घण्टे विलम्ब से ही पहुंच पा रही है|

-HINDI-