Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 28, 2018 - 17:47:47 PM


Title - लखनऊ और कानपुर के बीच चालीस मिनट में तय होगा सफर
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 28, 2018 - 17:47:47 PM

आने वाले समय में जल्द ही लखनऊ और कानपुर के बीच का सफर चालीस मिनट में पूरा हो जाएगा | वर्तमान समय में ये सफर काम से कम डेढ़ घंटे में पूरा होता है | औसतन इस मार्ग पर ट्रेनें 80 किमी की रफ्तार से दौड़ती हैं जिसे बढाकर 140 किमी कर दिया जाएगा | इसके लिए मौजूदा ट्रैक को इस गति के लिए बदला जा रहा है | 
कानपुर - लखनऊ मार्ग अति व्यस्ततम मार्गों में शामिल है जिसपर ट्रेनें 110 की भी गति से नहीं दौड़ पातीं | नयी दिल्ली - लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस भी पहुँचने में सवा घंटे तो लगाती ही है | अभी लगी पटरियों का वजन 52 किलो का है जिसे बदलकर साथ किलो किया जा रहा है |

-HINDI-