Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 12, 2016 - 13:36:49 PM


Title - लखनऊ - आगरा इंटरसिटी, गोमती एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें रहीं निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 12, 2016 - 13:36:49 PM

कोहरे के कारण अति विलम्ब स्थिति में पहुँचने से रेलवे ट्रेनों को लगातार निरस्त कर रहा है| आज लखनऊ से आगरा और आगरा से लखनऊ दोनों ही तरफ से इंटरसिटी निरस्त हो गयी| आगरा फोर्ट से अजमेर और अजमेर से आगरा फोर्ट के बीच चलने वाली इंटरसिटी भी निरस्त रही|
लखनऊ से दिल्ली और वापिस लखनऊ आने वाली गोमती एक्सप्रेस दोनों तरफ से निरस्त रही| अमृतसर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शाने पंजाब एक्सप्रेस दोनों तरफ से निरस्त रही| नई दिल्ली से मंडुआडीह के बीच चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस को आज निरस्त कर दिया गया|  दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति को भी आज निरस्त कर दियागया|
इन सभी सुपरफास्ट गाड़ियों के अलावा कई और एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहीं जिनकी जानकारी ऊपर दिए गए चित्र में दी गयी है|