Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 29, 2013 - 11:57:48 AM


Title - रेलवे स्टेशन से जब्त की १८ गाडिय़ां
Posted by : riteshexpert on Aug 29, 2013 - 11:57:48 AM

भास्कर न्यूज -!-राजनांदगांव
रेलवे स्टेशन परिसर में बने अघोषित पार्किंग स्टैंड पर पुलिस ने मंगलवार को चालानी कार्रवाई की। पुलिस की टीम सुबह से ही कार्रवाई के मूड में थी। टीम नौ बजे रेलवे स्टेशन परिसर पर पहुंची और 18 गाडिय़ों को उठाकर ले गई। गाडिय़ा लॉक थी, इसलिए पुलिस को उठाने के लिए डग्गा ((पुलिस वाहन)) का सहारा लेना पड़ा। 'यादातर गाडिय़ां दैनिक यात्रियों की थी, जो पार्किंग स्टैंड के बाहर ही गाड़ी रखते हैं।
पर्किंग स्थल पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती नहीं होती है। इसलिए लोग गाड़ी कहीं भी खड़ी कर देते हैं। इससे यातायात का दबाव बढ़ रहा था। इसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। इससे पहले भी यहां पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात प्रभारी एमएस चंद्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में अघोषित पार्किंग में वाहन रखने वाले 18 लोगों पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर में भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चालानी कार्रवाई की जा रही है।