Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 04, 2013 - 02:56:59 AM


Title - रेलवे स्टेशन पर सुबह से बिजली गुल
Posted by : nikhilndls on Sep 04, 2013 - 02:56:59 AM

प्रतापगढ़। स्टेशन पर सुबह से ही बिजली फेल रही। इससे स्टेशन के साथ ही कालोनियों में पानी नहीं आया। स्टेशन पर जनरेटर से दी जाने वाली सप्लाई भी नहीं चालू हो सकी। इससे कर्मचारी परेशान रहे।
सुबह से ही सोमवार को पूरे स्टेशन के साथ ही कालोनियों की बिजली फेल रही। इससे स्टेशन के साथ ही कालोनियों में भी पानी नहीं आया। कर्मचारियों को नहाने के साथ अन्य दैनिक क्रियाओं के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न आने से सुबह से स्टेशन पर पानी भी नहीं आया। वाशिंग लाइन में पानी न आने के कारण सुबह ट्रेनों की धुलाई नहीं सिर्फ सफाई की गई। बिजली न होने पर जनरेटर से सप्लाई देने का प्रयास किया गया लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिली। लाइन में फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे दोपहर दो बजे तक ढूंढा नहीं जा सका। दोपहर में गर्मी के मारे कर्मचारी परेशान होकर बिजली न आने का कारण पता करते रहे।