Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 15, 2012 - 12:00:36 PM


Title - रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक होगी पार्किंग रेट लिस्ट
Posted by : puneetmafia on Oct 15, 2012 - 12:00:36 PM

भिवानी -!- अब रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेकेदार उपभोक्ताओं से 'यादा किराया वसूल नहीं कर सकेगा। स्टेशन प्रशासन की तरफ से पार्किंग स्टैंड पर एक बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर पार्किंग रेट लिखे जाएंगे। दैनिक भास्कर ने 9 अक्टूबर के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि पार्किंग ठेकेदार को स्कूटर या बाइक के 24 घंटे तक के 8 रुपये लेने चाहिए, वहीं ठेकेदार 24 घंटों के बीस रुपये वसूल रहा है। इस समाचार के प्रकाशित होने के बाद रेलवे स्टेशन प्रशासन ने यह फैसला किया है कि जल्द ही पार्किंग स्टैंड पर एक रेट लिस्ट बोर्ड लगाया जाएगा।
पुराना पार्किंग ठेकेदार भी उपभोक्ताओं से निर्धारित फीस ८ रुपये की बजाय दस रुपये वसूल रहा था। उसके पास तीन महीने इस स्टैंड का ठेका रहा। एक अनुमान के अनुसार पार्किंग स्टैंड में 100 दुपहिया वाहन खड़े होते हैं तो उसने प्रतिदिन के हिसाब से 200 रुपये 'यादा वसूले। यानि तीन महीने में उसने 18 हजार रुपये 'यादा वसूले।