Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 23, 2013 - 11:59:45 AM


Title - रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा 10586703
Posted by : Mafia on Jul 23, 2013 - 11:59:45 AM

ट्रैक मरम्मत को लेकर रेलवे लाइन के बगल पड़ी गिट्टी ने सोमवार की देर शाम फैजाबाद-इलाहाबाद पैसेंजर का रास्ता रोक लिया। ट्रैक पर गिट्टी पड़ी होने के कारण ट्रेन का संचालन ठप हो गया। काफी देर तक ट्रेन न चलने से आक्रोशित यात्रियों ने भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई पुलिस ने इस घटना के बावत रेलवे पुलिस को बताया।
बताते हैं कि फैजाबाद से चलकर इलाहाबाद पैसेंजर भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर शाम साढे सात बजे ही पहुंच गई। लेकिन ट्रैक पर गिट्टी पड़ी रहने के कारण ट्रेन आगे नहीं चल सकी। गिट्टी हटने के इंतजार में ट्रेन घंटों भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। करीब नौ बजे जब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना नहीं हुई तो बोगी से उतर कर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष पूराकलंदर आरसी त्रिपाठी ने स्टेशन पर जाकर स्थिति को संभालने का पूरा प्रयास किया तथा जीआरपी फैजाबाद को सूचना दी। सूचना पाकर जीआरपी भी मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाकर ट्रेन में बैठाया। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन रवाना नहीं सकी थी।