Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 18, 2013 - 17:56:16 PM


Title - रेलवे स्टेशन पर बीजद का धरना
Posted by : riteshexpert on Sep 18, 2013 - 17:56:16 PM

केंद्र की यूपीए सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री वी. किशोर चंद्र देव द्वारा पूर्व तट रेलवे के मुख्यालय को भुवनेश्वर से हटाकर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम ले जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए रविवार को बेलपहाड़ के बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक रेलवे स्टेशन के समक्ष धरना दिया।
बेलपहाड़ नगर अध्यक्ष शंभू महांती के नेतृत्व बीजू छात्र जनता दल के नगर अध्यक्ष आसिफ खान, पूर्व पार्षद ललित प्रधान, स्मृति रेखा दास, देवी प्रसाद मिश्र, पितांबर मिश्र, दयानिधि प्रधान, देवानंद भोई, लिंगराज बाग, राजेंद्र साहु, परशुराम गिरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगरपाल रश्मिरेखा मिश्र तथा उपनगरपाल लंबोदर रोहिदास, सचिव राजेश भोई, लखनपुर ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष गौतम प्रधान आदि शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा से किये जा रहे सौतेले व्यवहार एवं ओडिशा के विकास में सर्वदा बाधक बनने के प्रयास की निंदा की एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा पूर्व तट रेलवे के मुख्यालय के स्थानांतरण के प्रस्ताव को अगर रद्द नहीं किया गया तो आगामी दिनों में बीजद कर्मियों द्वार उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी।